बरकन्हारा गांव में अंधेड का शव खेत में मिलने से सनसनी।
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वर कन्हरा ग्राम में बुधवार की सुबह खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।आसपास के लोगों ने रामनरेश उर्फ बहादुर बैसवार 43 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लाले के रूप में पहचान की ।मामले की सूचना उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था ।घटना की सूचना घोरावल कोतवाली पुलिस तथा शिव द्वार चौकी को दी गई। शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया तथा लोगों के बयान दर्ज किया। बताया जाता है कि बहादुर मंगलवार को दोपहर में घर से बाहर निकला था लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। उसकी बाइक घटनास्थल से लगभग 800 मीटर दूर हिरंडखुड़ी टंकी के पास वरामद गई। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है। मृतक के सिर में गंभीर चोट तथा रक्तस्राव हुआ था। फॉरेंसिक जांच टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि मृतक का मकान घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर गांव में है। उसकी हत्या क्यों की गई यह जांच का विषय बना हुआ है। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया की मंगलवार की रात हिरण खुडी दारू की दुकान पर उससे कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इस संबंध में कोतवाली प्रभाती निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।














Leave a Reply