आई एम ए सीतापुर एव रेड क्रास सोसायटी द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाकरूकता एवं जांच शिविर

आज 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आई एम ए, सीतापुर द्वारा स्थानीय गौरी बाल विद्या मंदिर में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ राजकुमार श्रीवास्तव द्वारा आई एम ए संगठन के बारे में जानकारी दी गई। डॉ शिखा गुप्ता ने बच्चों को साफ सफाई, पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल के बारे में विस्तार से बताया। डॉ शैफाली गोयल सचिव ने प्लास्टिक मुक्त समाज, जल संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और HPV vaccination ( गर्भाशय के कैंसर से बचाव के लिए) के बारे मे जानकारी दी।
डॉ विनोद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष,UPIMA ने प्राथमिक उपचार से बीमारियों से बचाव पर महत्त्वपूर्ण प्रयोग दिखाया। रेड क्रॉस सोसाइटी के national trainer रियाज अहमद और state trainer बज्मी ने CPR (जीवन रक्षक उपाय) का प्रदर्शन किया और बच्चों को ट्रेनिंग दी। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री संजीव मेहरोत्रा, स्कूल के प्रिंसिपल श्री अरुण कुमार मिश्रा, जयश्री बोरा, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बच्चों में खून की कमी और शुगर की जांच की व्यवस्था बायू लैबोरेटरी के सौजन्य से श्री कपिल द्वारा की गई।

















Leave a Reply