* गोवंश का परिवहन करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 गोवंश बरामद-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 04.04.2026 को चेकिंग के दौरान फुलवारी चौराहा, थाना घोरावल क्षेत्र में एक संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 2007 को रोका गया। जांच करने पर वाहन के अंदर 05 अदद गाय एवं 05 अदद बछड़े (कुल 10 गोवंश) क्रूरता पूर्वक लादे हुए पाये गए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उक्त गोवंश को झारखंड में बिक्री हेतु ले जा रहे थे। मौके से 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना घोरावल पर मु0अ0सं0-67/2026 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. विजय कुमार रजत पुत्र राजकुमार रजत निवासी ग्राम नवाडीह थाना केतार जिला गढवा,झारखण्ड।
2. सुरेन्द्र बैठा पुत्र मानिक चन्द बैठा निवासी करचा थाना थाना रमना जिला गढवा,झारखण्ड।
3. उमेश कुमार बैठा पुत्र श्यामनारायण बैठा निवासी ग्राम बलिगढ थाना केतार जिला गढवा,झारखण्ड।
4. राजेश बिन्द पुत्र रामजनम बैठा निवासी ग्राम बलिगढ थाना केतार जिला गढवा,झारखण्ड।
*बरामदगी—*
* 05 गाय एवं 05 बछड़े (कुल 10 गोवंश)
* पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 2007
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1- उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी उम्भा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 सुनील कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 मो0 एजाज खान चौकी उम्भा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
4- हे0का0 एहसान खान चौकी उम्भा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
5- का0 शिवम सिंह चौकी उम्भा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
6- का0 सुनील कुमार यादव थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।














Leave a Reply