Advertisement

सोनभद्र – *यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, रॉन्ग साइड वाहनों का चालान एवं हूटर उतरवाए गए-*

 

 

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, रॉन्ग साइड वाहनों का चालान एवं हूटर उतरवाए गए-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र * अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ0 चारु द्विवेदी* के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

 

इसी क्रम में उर्मौरा एवं धर्मशाला चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर की भी जांच की गई।

 

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 02 वाहनों से अवैध हूटर उतरवाए गए तथा संबंधित वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

 

यातायात नियमों का पालन कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!