Advertisement

वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संपन्न। सीतापुर

वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संपन्न। सीतापुर

सीतापुर से सुरेंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ


सैक्रेड हार्ट डिग्री कॉलेज, नेपालापुर, सीतापुर में दिनांक 1 अप्रैल 2026 को वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण समारोह एवं एलुमनाई मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से पौधारोपण के साथ किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी के प्राचार्य एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के उप्राचार्य एवं बीसीएम सिस्टर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में संस्थान के प्राचार्य फादर प्रशांत द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्ष भर विद्यार्थियों एवं समाज के हित में किए गए विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें महिला सशक्तिकरण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए गए।
समारोह के दौरान संस्थान के उन शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने 25 वर्ष की सेवा पूर्ण की। इनमें डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित, दीपक कुमार एवं श्री प्रकाश जी को मंच पर सम्मानित कर उनकी सेवाओं की सराहना की गई। साथ ही 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को भी उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में Excellence Awards प्रदान किए गए। इनमें टॉपर्स अवार्ड, बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड, स्कॉलरशिप अवार्ड, स्पोर्ट्स अवार्ड, कलासरिता (सांस्कृतिक) अवार्ड एवं जीरो कार्बन अवार्ड जैसे सम्मान शामिल रहे। मेधावी विद्यार्थियों जैसे अनुष्का सिंह, आयुष कुमार, नित्या गुप्ता, हुडा खान, प्रगति शर्मा आदि को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित एलुमनाई मीट कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें 25 वर्ष पूर्व के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव एवं यादें साझा कीं। हाल ही में यूoपी 0एस0सी2024 में चयनित असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयनित स्मृति श्रीवास्तव को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथी छात्र पुलिस अनुभवनात्कं सर्टिफिकेट्स भी विद्यार्थियों को प्रदान किए गए।
एलुमनाई कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशिकला मिश्रा द्वारा किया गया, संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन फादर मैनेजर जॉनी, फादर साजी, डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रतिभा का प्रदर्शन था, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने का एक सशक्त मंच भी सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!