Advertisement

सोनभद्र – */एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*

 

 

*/एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र श्री धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। नीट/एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस टीम ने तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण* पीड़ित द्वारा थाना साइबर क्राइम, जनपद सोनभद्र पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे नीट (NEET) परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने का झांसा दिया गया। अभियुक्तों ने स्वयं को मेडिकल एडमिशन से जुड़े प्रभावशाली व्यक्ति/एजेंट बताते हुए सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में पक्की सीट दिलाने का दावा किया। अभियुक्तों ने विश्वास में लेकर पीड़ित से विभिन्न चरणों में कुल ₹22,00,000 (बाइस लाख रुपये) की धनराशि अपने बताए गए बैंक खातों/ऑनलाइन माध्यमों में जमा करवा ली। जिसके संबंध में थाना साइबर क्राइम जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0- 09/2026 धारा 318(4), 336(3) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*पुलिस की कार्यवाही एवं खुलासा*- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल साइबर क्राइम टीम को सक्रिय करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो के बैंक खातों का गहन विश्लेषण,मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल एवं लोकेशन ट्रैकिंग,डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन, सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र का प्रयोग करते हुए अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा लखनऊ के चारबाग बस स्टैण्ड के पास जूडियो शॉपिंग माल से सटीक सूचना पर दबिश देकर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अन्य राज्यों/जनपदों में भी इस प्रकार की ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरण*- अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि प्रदेश मे बड़े बड़े कोचिंग सेन्टरों व कालेजों का डाटा मिली भगत से लेकर आनलाइन अपने आप्टिमस एजुकेशन कन्सल्टेन्सी आफिस नम्बर 122 4th प्लोर जेबी एम्पायर निकट अपोलो हास्पिटल मे मंगाते थे तथा उसमे स्थापित काल सेन्टर के माध्यम से जो छात्र एमबीबीएस व नीट की परीक्षा पास करते है उनसे टेलीकालर के माध्यम से सम्पर्क कर जो किसी काम वंचित रह जाते है बढिया कालेजों मे दाखिला कराने का प्रलोभन देकर हम लोग धोखाधडी करते थे ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*

01. संचित चन्द्रा पुत्र सुभाष चन्द्रा निवासी कृष्णानगर लखनऊ उम्र करीब 46 वर्ष ।

02. विनय कुमार मौर्या पुत्र स्व0 जितेन्द्र मौर्या निवासी कंघी टोला नेवाजगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष ।

03. आकाश सिन्हा पुत्र जय प्रकाश सिन्हा निवासी बोईगपल्ली जिला सिकन्दराबाद आन्ध्र प्रदेश उम्र करीब 35 वर्ष ।

 

*अभियुक्त संचित चन्द्रा पुत्र सुभाष चन्द्रा का आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0 193/2019 धारा 352, 406, 420, 504, 506 भा0द0वि0 थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ जिसमें अभियुक्त का आवासीय पता डी 2/535 नियर लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर एफ, जानकीपुरम थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ

2. मु0अ0सं0 491/2019 धारा 406, 420, 467, 468,471 भा0द0वि0 थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ जिसमें अभियुक्त का आवासीय पता डी 2/535 नियर लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर एफ, जानकीपुरम थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ

3. मु0अ0सं0 88/2018 धारा 406, 420, 467, 506 भा0द0वि0 थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ जिसमें अभियुक्त का आवासीय वर्तमान पता-3/122 वास्तुखण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ पूर्वी (कमिश्नरेट लखनऊ), उत्तर प्रदेश, आवासीय स्थायी पता-धर्मपुर गीता वाटिका के पास, शाहपुर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

4. मु0अ0सं0 34/2025 धारा 318(4), 352(4), 352 बी0एन0एस0 व 66 डी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद जालौन आवासी पता 1/139, कृष्णानगर, गोमतीनगर लखनऊ, गोमतीनगर, लखनऊ (स्थायी पता-462, विभव खंड, गोमती नगर, लखनऊ, गोमतीनगर, लखनऊ पूर्वी (कमिश्नरेट लखनऊ), उत्तर प्रदेश

5. मु0अ0सं0 126/2019 धारा 174 ए थाना सोनीपत जनपद हरियाणा आवासीय वर्तमान पता-डी-2/535 नियर, लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर एफ, जानकीपुरम, थाना जानकीपुरम लखनऊ, जानकीपुरम, लखनऊ

6. मु0अ0सं0 102/2020 धारा 420 भा0द0वि0 थाना सोनीपत जनपद हरियाणा आवासीय वर्तमान पता-डी-2/535 नियर, लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर एफ, जानकीपुरम, थाना जानकीपुरम लखनऊ, जानकीपुरम, लखनऊ

 

*अभियुक्त विनय कुमार मौर्या पुत्र जितेन्द्र मौर्या का आपराधिक इतिहास*

1. मु0अ0सं0 34/2025 धारा 318(4), 352(4), 352 बी0एन0एस0 व 66 डी आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद जालौन आवासीय वर्तमान पता-52, भूहर क्रासिंग, दुबग्गा थाना दुबग्गा, लखनऊ, दुबग्गा, लखनऊ पश्चिमी (कमिश्नरेट लखनऊ), उत्तर प्रदेश, आवासीय स्थायी पता-417/1216, कंघी टोला निवाजगंज, थाना चौक, लखनऊ, चौक, लखनऊ पश्चिमी (कमिश्नरेट लखनऊ), उत्तर प्रदेश

 

*बरादमगी का विवरण-*

07 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन

07 अदद अलग अलग बैंको के एटीएम कार्ड

बैंको मे धनराशि जमा करने की रशीद

01 अदद एचडीएफसी बैंक का सादा चेक

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*

01. प्र0नि0 धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम थाना/साइबर सेल सोनभद्र ।

02. हे0का0 संजय कुमार वर्मा, साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ।

03. हे0का0चा0 शिवनन्दन सिंह,साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ।

04. का0 अखिलेश यादव, साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ।

05. का0 सत्यम सिंह, स्वाट टीम सोनभद्र ।

06. का0 सुनील रावत, साइबर सेल सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!