Advertisement

सोनभद्र-बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन

सोनभद्र – आरंगपानी विकास खण्ड म्योरपुर के ग्राम पंचायत आरंगपानी के (झरईलटोला) में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने मुखिया उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का जन्मदिन मनाया और बहन जी की जन्मदिन के शुभ अवसर पर कई दर्जन लोगों को कंबल भी वितरण किया गया।

तथा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवशाय सिंह उरेती एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मिशन गायिका अंशु गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भावी ग्राम प्रधान प्रत्याशी आरंगपानी राजू कुमार गुप्त ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिचक राम, मनोज कुमार टेंट हाउस, प्रधान प्रत्याशी संतोष भास्कर, नवरत्न गोड़, रामजीत गोड़ क्षेत्र पंचायत सदस्य, शिवसंपत गोड़, राम प्रसाद गोड़, बनवारी साव, अनिल कुमार सोनी, अर्जुन प्रताप भानु, रामदास भारती, आदि कई दर्जन लोग, उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!