Advertisement

सोनभद्र-म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटा कंबल

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटा कंबल

सोनभद्र – गोविंदपुर विकास खण्ड म्योरपुर के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में शनिवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने 50 बुजुर्ग महिला, पुरुषों को कंबल वितरित किए। जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि हमारा देश भाईचारे और मानवता की संस्कृति के लिए जाना जाता है। जो इसे अन्य देशों से अलग पहचान देता है। भारत में लोग एक-दूसरे के दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम मानवता और सामाजिक सरोकार का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों का ख्याल रखना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। और ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम में हरि प्रसाद सलबंदी, सुधीर कुमार, मोहर लाल खरवार, अमर सिंह खरवार, अफजल अंसारी, कमला प्रसाद, देव नाथ भाई, राजेंद्र प्रसाद सहित कई ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!