संवाददाता -घनश्याम सिंह यादव
चंदौली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते मेडल

स्थान -चन्दौली
चन्दौली।मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में 14 से 16 सितम्बर तक आयोजित 60वीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है।चंदौली के सचिन यादव (U/20) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसी प्रकार श्रद्धा पटेल (U/20) ने 5000 मीटर में कांस्य पदक (Bronze Medal) और 3000 मीटर में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया। प्रतिमा वर्मा ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। वहीं शनि कुमार (U/20) ने 10 किमी वॉक रेस में रजत पदक (Silver Medal) अपने नाम किया।

एथलेटिक्स एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाएँगे।सचिव सतीश कुमार सिंह ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चंदौली की खेल प्रतिभा लगातार निखर रही है और यह युवा आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।

















Leave a Reply