Advertisement

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की है, आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दिए हैं आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचकर गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की है, आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दिए हैं आवश्यक दिशा निर्देश

जिला संवाददाता विमल गुप्ता यूपी

जनपद कानपुर देहात रनियां

कानपुर देहात । रनिया पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि रनिया थाना क्षेत्र में बीते 14 जून 2025 को कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को रनिया क्षेत्र में विसायकपुर से आट जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार की देर रात्रि घेराबंदी करके मुठभेड़ के दौरान दौरान गिरफ्तार कर लिया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे पुलिस ने देर रात्रि उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में भर्ती कराया है यहां पर देर रात्रि पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा ने भी पहुंचकर गिरफ्तार अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछताछ की है एवं पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त संबंध में उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं । मालूम हो किथाना क्षेत्र में14 जून 2025 को थाना रनियां क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार दम्पत्ति के साथ छिनैती की घटना घटित हुई थी ।जिसमें थाना रूरा क्षेत्र के सरगांव बुजुर्ग निवासी हिमांशु दुबे की पत्नी रक्षा उर्फ कोमल को चलती हुई बाइक से गिरने पर गंभीर चोट आयी थी।

दिनांक 19 जून 2025 को इलाज के दौरान उपरोक्त महिला की दुःखद मृत्यु हो गयी थी। दिनांक 20. जून.2025 को थाना रनियां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि विसायकपुर से आंट जाने वाले मार्ग पर उक्त छिनैती की घटना कारित करने वाला अभियुक्त बाइक से घूम रहा है। उक्त सूचना पर थाना रनियां पुलिस टीमने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की घेराबन्दी करते हुए उसको रुकने का इशारा किया । जिसके जवाब में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया ।पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के दाहिने पैर में घुटने के नीचे पिंडली में गोली लग गई जिससे वह घायल हो करके गिर गया,,, और उसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया,,,, पुलिस ने बताया है कि पुलिस गिरफ्त में आए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम छोटूआ उर्फ सफ़ी पुत्र बदन सिंह निवासी मंगलपुर डेरा थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात बताया है तथा उसने यह भी बतायाहै कि उसने दिनांक 14.06.2025 को थाना रनियां क्षेत्र में मयूर पुल के आगे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार महिला रक्षा उर्फ कोमल मिश्रा पत्नी हिमांशु के बाले छीनने का प्रयास किया था जिसके फल स्वरुप बाइक पर बैठी महिला चलती हुई बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई थी इसके बाद वह वहां से भाग निकला था। शुक्रवार को वह धर्मगंतपुर से रनियां होते हुए अपने गांव मंगलपुर डेरा जा रहा था,,,, पुलिस ने बताया है कि जांच एवं पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 01 दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें पंजीकृत होने की बात प्रकाश में आई है। अभियुक्त छोटूआ उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे उपचार हेतु सीएचसी अकबरपुर भेजा गया है ।अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने भी देररात्रि सीएचसी अकबरपुर पहुंचकर अभियुक्त से घटना के संबंध में पूछताछ की व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ,,, रनिया पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस एवं एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक एच,एफ डीलक्स मोटरसाइकिल बिना नंबर की रंग काला तथा जामा तलाशी के दौरान 350 रुपए नगद बरामद हुए हैं,,, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जनपद के कई थानों एवं जनपद औरैया के कुछ थानों पर कई आपराधिक मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं,,,, उपरोक्त घटना का मुकदमा रविंद्र कुमार पुत्र बालकृष्ण निवासी सरगांव बुजुर्ग थाना रूरा जनपद कानपुर देहात मैं थाना रनिया ने पंजीकृत कराया था पुलिस के मुताबिक उपरोक्त मुकदमा की विवेचना के क्रम में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है,,, गिरफ्तार अभियुक्त छोटुवा उर्फ शफी ने पुलिस को बताया है कि उसके ऊपर लूट चोरी तथा झपटमारी के कई मुकदमे दर्ज हैं वह 14 जून 2025 को कानपुर से अकबरपुर की तरफ शिकार की तलाश में अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था तभी उसने रनिया के मुख्य चौराहे पर स्थित कोहली होटल के आसपास एक पुरुष तथा एक महिला को मोटरसाइकिल से जाते देखा था मोटरसाइकिल पर बैठी हुई महिला चैन तथा बाल पहने थी रनिया निकालने के बाद खानचंद्रपुर के सामने कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसने उपरोक्त महिला का बाला तोड़ने के लिए झपट्टा मारा लेकिन वह सफल नहीं हो पाया तथा मोटरसाइकिल पर बैठी महिला चलती हुई मोटरसाइकिल से गिर गई थी और वह अपनी मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया था,,, पुलिस ने बताया है कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना रनिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 115 /2025 धारा 109 बीएनएस, 3/ 25 / 27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करके विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है,,, उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रनिया संजय कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाल, हेड कांस्टेबल संजय सिंह ,धीरेंद्र कुमार कांस्टेबल नरेंद्र राणा, कांस्टेबल संदीप कुमार एवं इंद्रदेव सिंह शामिल रहे,,,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!