जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के द्वारा प्रकृति की सुरम्य गोद अबाड़ी पिकनिक स्पॉट में मना जनपद का 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)

प्रत्येक वर्ष की भांति उत्साह एवं ऊर्जा के साथ जनपद के अधिकारियों कर्मचारियों एवं जनपद की जनता ने बढ़-चढ़कर पूर्ण मनोयोग से पर्यटन स्थल अबाड़ी पिकनिक स्पॉट कनहर नदी के तट पर कल कल ध्वनि के बीच योगाभ्यास किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता जी दोनों ने अपने अनुभव एवं उद्बोधन से लोगों को ऊर्जान्वित किया ।

जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह योगाभ्यास अभूतपूर्व आयोजन बन गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री बद्रीनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम के नोडल डा सतेन्द्र आर्य एवं कार्यक्रम प्रबंधक श्री आद्या प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयास किया। योग प्रदर्शन प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास अभिषेक कुमार सिंह संग पतंजलि की पूनम ने किया एवं बाल योगाभ्यासियों ने योग प्रदर्शन किया ।
मंच का संचालन डॉक्टर अपूर्व प्रियदर्शी ने किया । अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधों को देकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ राजेश यादव ने किया । स्वागत स्वरुप औषधि पौधा तुलसी भेंट में मिलने पर मुख्य अतिथि महोदय पुलकित हो गए । उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न वनस्पतियों पेड़ों को धार्मिक भावनाओं से जोड़कर उनका संरक्षण अभिवर्धन करना केवल सनातन संस्कृति की परंपरा रही है ,और यह परंपरा हजारों वर्ष से अनवरत चली आ रही है ।इन्हीं कारणों से भारत विश्व गुरु की उपाधि पाता रहा है।

साथ ही आयुष विभाग के द्वारा विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज में भी वृहद योगाभ्यास आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी जी विशिष्ठ अतिथि माननीय पूर्व सांसद राम सकल जी ,कमिश्नर श्री बाल कृष्ण त्रिपाठी जी रहे एवं अपर जिलाधिकारी श्री सहदेव मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल डा ज्योतिर्जय ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।



















Leave a Reply