Advertisement

बोलेरो और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर 7 चोटिल

बोलेरो और कार में आमने सामने जोरदार टक्कर 7 चोटिल

महुली सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ घाटी में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार और बोलेरो में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। इस टक्कर में कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल मनोज जायसवाल, श्रवण यादव और रागिनी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बोलेरो में थे शिक्षक और उनका परिवार, जा रहे थे इलाज के लिए जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार 45 वर्षीय मनोज जायसवाल पुत्र सभापति, उनकी पत्नी 35 वर्षीय किरण देवी और 25 वर्षीय चालक श्रवण यादव, तीनों गुलालझरिया गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि मनोज जायसवाल के पिता का सोनभद्र में आंख का ऑपरेशन होना था,

इसलिए वह परिवार समेत वहां जा रहे थे। इसी दौरान रजखड़ घाटी में सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार से उनकी बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई।गुड़गांव और रेवाड़ी से कोर्ट में हाजिरी देने आ रहे थे कार सवार वहीं दूसरी ओर कार में सवार परमजीत (28) पुत्र रणजीत और रागिनी (28) पुत्री हरनाम सिंह, दोनों निवासी पलसौली गुड़गांव, तथा विक्की पुत्र रामप्रसाद और हरविंदर पुत्र भागमल, निवासी धारुवड़ा रेवाड़ी (हरियाणा) बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग दुद्धी कोर्ट में चेक बाउंस केस की तारीख में हाजिर होने आ रहे थे।

अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर परिजनों का आक्रोश हादसे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घायलों के परिजनो में अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में टांका लगाने के लिए जो टूल्स हैं वे जंग लगे और पुराने पड़े हैं, जिससे मरीजों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। एक परिजन ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए उन्हें बाहर से टांका लगाने का सामान मंगवाना पड़ा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!