Advertisement

राष्ट्रीय कृषक यूनियन के जिला अध्यक्ष बने संजय कुमार

राष्ट्रीय कृषक यूनियन के जिला अध्यक्ष बने संजय कुमार

कन्नौज संवाददाता -अंकित श्रीवास्तव

छिबरामऊ, कन्नौज। राष्ट्रीय कृषक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह की स्वीकृति से ग्राम भुडिया पोस्ट बरौली निवासी संजय कुमार पुत्र रामकृष्ण को राष्ट्रीय कृषक यूनियन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी होते ही उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और फूल माला पहनकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने कहां संगठन ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाते हुए किसानों की समस्या के लिये संघर्षरत रहेंगे एवं राष्ट्रीय कृषक यूनियन की नीतियों को किसानों के मध्य तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।गंगा एजूकेशन सेंटर में संघठन के पदाधिकारी हुए एकत्रित।

राष्ट्रीय कृषक यूनियन राष्ट्रीय महासचिव सुखेन्द्र सिंह यादव व देवेंद्र सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कृषक यूनियन विशुनगढ़ के गंगा एजुकेशन सेंटर में बैठक संपन्न हुई। जिसमें दशरथ सिंह प्रजापति संदीप यादव ,अंकित कुमार यादव ,डी पी सिंह, पन्नालाल, राजपूत ,आशीष यादव ,सत्यवीर, शिववीर सिंह, नीरज, पवन कुमार ,जयप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!