Advertisement

टेंट लगा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

टेंट लगा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर

मौत, घटना सीसीटीवी में कैद; आरोपी की तलाश जारी

उन्नाव:-थाना पुरवा क्षेत्र के मंगतखेड़ा गांव में एक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। शुक्रवार रात को पीएनसी कैंप के पास एक वैवाहिक समारोह में टेंट लगा रहे कालू गुप्ता को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
मृतक कालू गुप्ता (25) पड़री खुर्द के रहने वाले थे। वह थाना अचलगंज क्षेत्र के कृष्ण कुमार गुप्ता के पुत्र थे। टक्कर के बाद कालू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दही चौकी के पास उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उन्नाव मॉर्च्युरी भेज दिया है। शनिवार दोपहर मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि बाइक सवार की तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कालू गुप्ता मेहनती युवक थे। वह टेंट लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!