भगवान परशुराम जयंती पर श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में जय श्री राम/ जय परशुराम नारों की रही गूंज/ निकाली भव्य शोभायात्रा
गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:*(जयसिंहपुर)
भगवान परशुराम की जयंती पर उमड़ा जन सैलाब, जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल, बरौंसा से सैकड़ों की संख्या में बाइक से निकली रैली, श्रद्धालु हाथ मे फरसा लेकर लगा रहे भगवान परशुराम के जयकारे, डीजे के धुन पर युवाओं की नारेबाजी से गूंजा क्षेत्र, जयसिंहपुर, बगियागांव होकर बहादुर धाम सरतेजपुर गांव पहुंचेगी शोभायात्रा,

यहां जनसभा में भगवान परशुराम के जीवन वृतांत पर वक्ताओं ने माल्यार्पण कर प्रकाश डाला क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय उर्फ राज बाबू भैया की गरिमा में उपस्थिति रही उन्होंने मलयार्पणकर भगवान परशुराम की जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा की हम भारतवासियों को प्रभु श्री परशुराम की जीवन चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए

इस अवसर पर संजय मिश्रा प्रधान, दामोदर तिवारी गुरु जी, विश्व रंजन मिश्रा, राम केवल, विपिन पांडे आदि हजारों की संख्या में लोग भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जयसिंहपुर पुलिस तैनात।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर
उत्तर प्रदेश















Leave a Reply