Advertisement

सोनभद्र -सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मानक विहीन निर्माण से ग्रामीणों में नाराजगी

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मानक विहीन निर्माण से ग्रामीणों में नाराजगी

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के सेमरियां गांव से बिछिया गोशा तक लगभग चार किलो मिटर सड़क का पेंटिंग का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी खंड -2 के द्वारा कराया जा रहा है जिसमे मानक को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है टूटी सड़क पर नाम मात्र की सोलंग डालकर बिना अलकतरा का छिड़काव किए बिना रोड रोलर से दबाए हल्की गिट्टी छिड़ककर पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमे कम मात्रा में तारकोल और एलडीओ का तेल प्रयोग किया जा रहा है पटरियों को साफ नहीं किया जा रहा है नहीं टूटी पटरियों की मरम्मत की जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यह रोड एक भी बरसात नही झेल पाएगा और उखड़ जाएगा जिससे सरकार का धन बर्बाद कर ठेकेदार और संबंधित अपनी अपनी जेबें भरने में मशगूल हैं ।

जब इस मामले को लेकर निर्माण विभाग के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट और ऑफिसियल वॉट्सएप नंबर पर शिकायत करने पर भी कोई जांच कार्यवाही नहीं हो रही है लोक निर्माण विभाग द्वितीय सोनभद्र के अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर सरकार की छवि धूमिल करने का काम कर रहे हैं।

और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं सरकार जहां पर आदिवासी क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क देने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है वहीं अधिकारी व ठेकेदार मिल कर आदिवासी वनवासी यों के सपनों पर पानी फेरने ने का काम कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!