सड़क मरम्मत कार्य में सिर्फ गिट्टी डालकर विभागीय ठेकेदार गायब
सोनभद्र दुद्धी/विजय कुमार यादव

म्योरपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री चपरा से कमरीडांड़ होते हुए कैमहवा तक 6 किलोमीटर पक्की सड़क मरम्मत कार्य पी डब्लू डी के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था जिससे की एक किलोमीटर भी पूर्ण रूप से कार्य नही हुआ।जबकि पूरे सड़क में गिट्टी बिछाकर आज पंद्रह दिनों से ठेकेदार की मनमानी चल रही है।इधर ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को गिट्टी डालकर जाना नही चाहिए आज ग्रामीणों को वाहन से क्या पैदल चलना मुश्किल हो गया है और कितने लोग चोटिल भी हो गए हैं इस बात की जानकारी लेने हेतु पी डब्लू डी के जे ई श्री केश जी से सेलफोन पर बात किया गया तो विभागीय जे ई का कहना है कि उक्त कार्य में रोलर चलाने में दिक्कतें आ रही हैं दूसरे रोलर का इंतजाम हो रहा है।इधर ग्रामीणों का कहना है कि पंद्रह दिनों से अभी रोलर नही मिला तो विभागीय ठेकेदार द्वारा पूरे सड़क पर गिट्टी बिछाना नही चाहिए था हम ग्रामीणों का कहना है कि गिट्टी डालकर हम ग्रामीणों का गुमराह किया जा रहा है।राह चलना मुश्किल हो गया है अगर अब सड़क की वजह से जनहानि होती है तो इसकी भागीदारी विभागीय ठिकेदार की होगी।आगे ग्रामीणों का कहना की इस सड़क की जांच कर जल्द विभागीय ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण कराया जाना अति आवश्यक है।














Leave a Reply