Advertisement

सोनभद्र -*गांव में नही आते पंचायत सचिव ग्रामीणों मे आक्रोश किया प्रदर्शन*

*गांव में नही आते पंचायत सचिव ग्रामीणों मे आक्रोश किया प्रदर्शन*

 

 

*नगवां ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्रों में नही जाते सचिव ब्लॉक में बैठे ही कर देते हैं कागजी खानापूर्ति*

 

 

*सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के पहाड़ी क्षेत्रों के रहवासियों का बड़ा आरोप उनके ग्राम पंचायत में नही जाते हैं पंचायत सचिव कई महीनों हो गए ग्रामीणों ने नहीं देखा कि कौन है उनके सेक्रेट्री साहब ब्लॉक परिसर में बैठे ही कर देते हैं कागजी खानापूर्ति पंचायत सचिव के कार्यों और किए गए भुगतान में भारी भ्रष्टाचार की बू आती है।

जानकारी के अनुसार नगवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढो़सरा में ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर गांव में नहीं आने और प्रधान के साथ मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट किए जाने का लगाया है गंभीर आरोप ग्रामीण गुलाब प्रसाद, रमेश ने बताया कि ढो़सरा पंचायत सचिव को हम लोग नहीं पहचानते है गांव की गलियां रोड खराब है पेयजल की भी समस्या है किससे कहें कोई सुनने वाला नहीं है ग्राम प्रधान से कहते हैं तो वे टाल मटोल करते हैं ग्राम पंचायत सचिव साहब गांव में आते ही नहीं कोई जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देता किससे कहें। अपनी पिडा़

वही ग्रामीण महिला प्रभावती, फूलवती उर्मिला आदि ने कहां की अगर सरकार में बैठे आला अधिकारी हमारे गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच अगर किसी उच्चाधिकारी से कराई जाय तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा वही ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का भी आरोप लगाया है।

ग्रामीणों जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में धूलेंदर, प्रभावती देवी, फूलवंती देवी, रामावती, उर्मिला, राजबंतिया आदि लोग रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!