Advertisement

सोनभद्र -*एक वर्ष भी पूरा नही हुआ प्रधानमंत्री सड़क में दिखने लगी दरार*

*एक वर्ष भी पूरा नही हुआ प्रधानमंत्री सड़क में दिखने लगी दरार*

 

*बैनी मुख मार्ग से सरई गढ़ तक छः किमी बनी प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार*

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र विकास खंड नगवां के बैनी मुख्य मार्ग रायपुर थाना रोड से सरई गढ़ प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है लगभग छः किमी बने प्रधानमंत्री सड़क के निर्माण में ठेकेदार और संबंधित विभाग के जेई द्वारा मानक को ताक पर रखकर कार्य कराया गया था जिसका परिणाम यह हुआ कि एक वर्ष भी नहीं हुए और रोड बीचों बीच कई जगह फट गया दरारें हो गई है

रोड निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है जिसको लेकर क्षेत्र वासियों में गहरी नाराजगी है करोड़ों की लागत के बाद भी प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है सड़क निर्माण के समय कुछ समाचार पत्रों ने अनियमितता को लेकर खबर भी प्रकाशित किया था और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई जिसमे जांच के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को दबा दिया गया था जिसका परिणाम यह है कि पूरी की पूरी प्रधानमंत्री सड़क फट रही है दरारें साफ देखी जा सकती है रोड निर्माण में लगभग एक किमी तक सीसी रोड का भी निर्माण कार्य कराया गया था वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया सीसी रोड में भी दरारें पड़ गई है जिससे क्षत्रिय आम जनमानस में विभाग और कार्यदाई संस्था के खिलाफ गहरी नरागजी है।

क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित विभाग के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!