Advertisement

सोनभद्र -आज भी लोग चुआड़ के पानी से बुझाते हैं अपनी प्यास

आज भी लोग चुआड़ के पानी से बुझाते हैं अपनी प्यास

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्या /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खण्ड नगवां के ग्राम पंचायत ढो़सरा के दुआरी गांव में हर घर नल जल योजना हुई फ्लॉप वहां के ग्रामीण आज भी चुआड़़ के पानी से बुझाते हैं अपनी प्यास दुआरी गांव के लोग गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में एक चुआड़ है उसी में पशु भी पानी पीते है और ग्रामीण भी अपनी प्यास बुझाते हैं इन आदिवासि और बनारसियों का कोई ध्यान देने वाला नहीं जब भी चुनाव होता है केवल लोग आश्वासन ही देते है की अब आप लोगों को इन समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा चुनाव जितने के बाद कोई भी सुध लेने वाला नहीं होता ग्रामीण झरिया देवी अनीता ललिता कुमारी ने बताया की हर घर नल जल योजना का पाई लाईन लगा है लेकिन पानी नहीं आता इस लिए हम लोग यहां से पानी लेजा के अपनी प्यास बुझाने के साथ भोजन भी बनाते हैं ।

सरकार की जनकल्याणकारी योजना जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है भीषण पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण नदी नालों का दूषित पानी पीकर कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं जिससे उनका आर्थिक सामाजिक और शारीरिक मानसिक हानि हो रही है जबकि हर घर नल जल योजना में सरकार ने खजाना खोलकर धन मुहैया कराया ताकि किसी भी व्यक्ति को पेयजल के लिए नदी नालों का सहारा न लेना पड़े लेकिन जल निगम के अधिकारी इस योजना को फ्लॉप करने में अपना कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

 

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र महोदय से मांग करते हुए तत्काल शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने का आदेश जारी करें ताकि इस पानी से होने वाली बिमारी से हम लोग बच सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!