Advertisement

मैनपुरी -बस स्टैंड पर स्थापित की गई सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का अनावरण

रिपोर्ट :मनोज कुमार शर्मा

जिला :मैनपुरी

 तैयारिया हुई पूर्ण,पर्यटन मंत्री आज करेंगे सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरणsatyarath.com

मैनपुरी –बेवर – – नगर पंचायत बेवर के बस स्टैंड पर स्थापित की गई सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा का आज अनावरण के लिए एक दिन पूर्व ही नगर पंचायत अध्यक्ष सरित कांत भाटिया द्वारा तैयारियां पूर्ण कराने के निर्देश थे जिसे मौके पर पहुंच कर चेयरमैन द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण एवं लोकार्पण समारोह सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किया जाएगा।रोडवेज बसस्टेंड चौराहा पर नगर पंचायत बेवर द्वारा इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व भोंगाव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री होंगे।उक्त जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष सरितकान्त भाटिया द्वारा दी गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!