Advertisement

एजुकेटरों और तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती निरस्त होने से आवेदकों को लगा झटका

गंगेश कुमार पाण्डेय
19/03/2025
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

एजुकेटरों और तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती निरस्त होने से आवेदकों को लगा झटका

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर:
जिला प्रोबेशन विभाग में विभिन्न पदों की आउट सोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने से करीब 1503 आवेदकों को झटका लगा है। अधिकारियों के रुख से नए सिरे से की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया लटकने के आसार हैं। 15 दिन में दो आउटसोर्सिंग भर्ती निरस्त होने से कमेटी में शामिल अधिकारी भी सकते हैं।
आउटसोर्सिंग से बेसिक शिक्षा विभाग में एजुकेटरों और तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया आवेदकों से धन उगाही के आरोप में सीडीओ ने चार मार्च को निरस्त कर दी। इससे बीएसए कार्यालय में खलबली मची है। शिक्षा विभाग का प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि आउटसोर्सिंग से जिला प्रोबेशन विभाग में छह अलग-अलग पदों की सात रिक्तियों की भर्ती को भी सीडीओ ने अंतिम दौर में निरस्त कर दिया।
भर्ती को निरस्त करने की वजह सीडीओ ने अनुभवहीन फर्म करार दिया है। बताया जा रहा है कि छह विभिन्न पदों के लिए फर्म के पास करीब 1503 आवेदन आया था। दोनों भर्ती में फर्म के चयन पर सवाल उठने से चयन व भर्ती कमेटी में शामिल अधिकारी सकते में हैं। हालांकि इनसे अभी तक कोई जवाब-सवाल नहीं किया गया है। सीडीओ अंकुर कौशिक ने सिर्फ कम अनुभव के आरोप में भर्ती निरस्त किए जाने की ही पुष्टि की है। अन्य कोई गड़बड़ी नहीं बताई है।
पदवार आए आवेदन
पद नाम- पद संख्या- आए आवेदन
जिला कोआर्डिनेटर- 01- 139
जेंडर विशेषज्ञ- 02- 17
वित्तीय विशेषज्ञ- 01- 146
डाटा एंट्री ऑपरेटर- 01- 26
अकाउंटेंट- 01- 45
मल्टी टास्क स्टाफ- 01- 1130
“अनुभवहीन फर्म की वजह से भर्ती निरस्त”
जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने बताया कि कम अनुभव की फर्म के चयन की वजह से सीडीओ ने भर्ती निरस्त की है। डीएम व सीडीओ की अनुमति से नए सिरे से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भर्ती में अन्य कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!