Advertisement

सोनभद्र -*74 जोड़े निर्धन कन्याओं के विवाह के साथ संपन्न हुआ शत चंडी महायज्ञ*

*74 जोड़े निर्धन कन्याओं के विवाह के साथ संपन्न हुआ शत चंडी महायज्ञ*

 

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने वर वधु को दिया आशीर्वाद*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र नगवां ब्लॉक के बैनी मार्केट में चल रहे शत चंडी यज्ञ का समापन 74जोड़े निर्धन कन्याओं की शादी के साथ संपन्न हुआ।

 

जानकारी के अनुसार दो मार्च को हनुमान सरोवर खलियारी से कलश यात्रा निकाली गई जिसमे आठ से दस किलोमीटर की दूरी तय करके बैनी में यज्ञ स्थल तक आना था जिसमे बड़ी ही आस्था के साथ क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया कलश यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी थी यज्ञ दो मार्च से लेकर 12मार्च तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए दिन में कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज द्वारा प्रवचन कथा कहा जाता था उसी बीच में क्षेत्रीय गायक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया जाता था रात्रि आठ बजे आरती के बाद सुंदर रासलीला का मंचन किया जाता था वृंदावन से आए कलाकारों के द्वारा सुंदर मंचन से दर्शक मंत्र मुग्ध कर दिया करते थे। कार्यक्रम में प्रति दिन हजारों की भीड़ होती थी ।

12मार्च बुधवार को 74जोड़े निर्धन कन्याओं की शादी बड़े ही धूम धाम से हुई समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि यहां पर 74जोड़े निर्धन कन्याओं की शादी हो रही है जिसमे सरकार की ओर से 51हजार रुपए आते है जिसमे से 31हजार रुपए लड़की के खाते में शेष रुपए शादी में समान जेवरात आदि में खर्च होते है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास सरकार गरीब निर्धन कन्याओं की शादी के लिए अब 51हजार की जगह एक लाख रुपए मिलेंगे सदर विधायक ने वर वधु को आशीर्वाद भी दिया और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

यज्ञ समिति के संरक्षक व नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वजित सिंह ने भी निर्धन कन्याओं की शादी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

मंच का संचालन अरुण कुमार यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, खंड विकास अधिकारी नगवां राकेश सिंह ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, परमानंद सिंह पटेल, मुरारी पटेल, मनोज जायसवाल

ब्लॉक कर्मी सतीश यादव सुजीत कुमार सिंह, सुनील गुप्ता, राहुल शशांक, उदय पटेल क्षेत्रीय गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!