Advertisement

“सेना अभ्यार्थियों का बना दिया धर्म प्रमाण पत्र”। हंगामा होने पर किया निरस्त,”सेना भर्ती में मांगा गया रिलिजियस सर्टिफिकेट”।

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ)सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“सेना अभ्यार्थियों का बना दिया धर्म प्रमाण पत्र”।
हंगामा होने पर किया निरस्त,”सेना भर्ती में मांगा गया रिलिजियस सर्टिफिकेट”।

सत्यार्थ न्यूज़(बल्दीराय) सुलतानपुर: जनपद में सेना भर्ती के 20 अभ्यर्थियों का धर्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। यह धर्म प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 को जारी किए गए। शनिवार को जब बड़ी संख्या में युवा धर्म प्रमाण पत्र बनवाने बल्दीराय तहसील कार्यालय पहुंचे और धर्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ तो हंगामा करने लगे उनका कहना था कि जब 3 दिन पहले इसी तहसील से धर्म प्रमाण पत्र जारी हुआ तो आज क्यों नहीं।
अफसर ने किसी तरह समझा कर उन्हें शांत किया। जारी किए गए धर्म प्रमाण पत्रों को शनिवार को तहसील प्रशासन ने निरस्त कर दिया। अफसरों ने कहा कि हमारे पास धर्म प्रमाण पत्र बनाने का आदेश नहीं आया है। त्रुटि बस पहले धर्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए थे

“विस्तार से समझिए पूरा मामला”।
मामला बल्दीराय तहसील का है। यहां आए युवाओं ने बताया सेना ने भर्ती निकली है। यह 20 और 21 नवंबर को सागर, पिथौरागढ़, दानापुर,में टेरिटोरियल आर्मी जोन– 2 में होनी है। इसमें सेना भर्ती बोर्ड की तरफ से रिलिजियस सर्टिफिकेट (धर्म प्रमाण पत्र) अनिवार्य किया गया है। पहली बार सेना भर्ती मैं शामिल होने वाले युवाओं के लिए धर्म प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।
बल्दीराय तहसील में शनिवार को धर्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सैकड़ों युवा डटे रहे। जब युवाओं का धर्म प्रमाण पत्र बनवाने में देर होने लगी और धर्म प्रमाण पत्र नहीं बना तो युवाओं ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। इसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। समझने के बाद युवा शांत हुए। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने बताया कि त्रुटि बस कुछ धर्म प्रमाण पत्र जारी हो गए थे जिन्हें निरस्त कर नोटिस बोर्ड पर चश्मा कर दिया गया है।
युवाओं ने कहा कि उनकी उम्मीदें अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से हैं। उन्होंने अपील करते हुई कहा कि या तो धर्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को तत्काल शुरू किया जाए या सेना भर्ती बोर्ड नियमावली से धर्म प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाए। ताकि सेना भर्ती अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


अभ्यर्थी विजय ने बताया कि धर्म प्रमाण पत्र इंडियन आर्मी टेरिटोरिय में लगना है। नोटिफिकेशन में दिया गया है कि यह धर्म प्रमाण पत्र लग रहा है। यहां बता रहे हैं कि यह धर्म प्रमाण पत्र नहीं लग रहा। इसके बावजूद 13 तारीख को धर्म प्रमाण पत्र बनाया गया। एसडीएम मैम और तहसीलदार साहब कह रहे हैं कि धर्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। अगर यह बन नहीं रहा तो पहले क्यों बनाया गया। तहसीलदार साहब की ही तो इस पर साइन है।

“जाति प्रमाण पत्र में किया जा रहा है “धर्म” का उल्लेख”।

एसडीएम गामिनी सिंगला ने कहा कि धर्म प्रमाण पत्र तहसील से जारी नहीं होगा। इसका कोई आदेश नहीं है। तहसीलदार अरविंद तिवारी का कहना है कि धर्म प्रमाण पत्र की जगह जाति प्रमाण पत्र हमारे यहां बनेगा। उसी पर धर्म का उल्लेख किया जा रहा है।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!