Advertisement

सुलतानपुर : “धूमधाम से मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की।

www.satyarath.com

गंगेश कुमार पाण्डेय (ब्यूरोचीफ)

04 /11/.2024

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

• “धूमधाम से मनाया गया भाई दूज, बहनों ने भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना की।

• भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।”

• “बहनों ने की भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना”।

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर : बहनों ने भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए भाई दूज पर भगवान गोवर्धन की पूजा का विधिवत आयोजन किया। इस पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। जो दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है।

महिलाएं इस अवसर पर मेजरगंज के काली माता मंदिर पर एकत्रित हुई। जहां सैकड़ो की संख्या में महिलाएं पूजा अर्चना की। जानकारी के अनुसार भाई दूज से 1 दिन पहले भगवान गोवर्धन की प्रतिमा गोबर से बनाई जाती है। जिसे बहुत श्रद्धा के साथ विधि विधान से पूजा जाता है।

“स्वर्णकार समाज की महिलाएं पिछले 35 वर्षों से कर रही है आयोजन”।

पिछले 35 वर्षों से स्वर्णकार समाज की महिलाएं इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने काली माई के चबूतरे से गोवर्धन पूजा और भाई दूज पूजा की शुरुआत की थी। पूजा के बाद महिलाएं अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर व उन्हें मिठाई खिलाकर भाई दूज का त्यौहार मनाती है। बता दे कि इस विशेष अवसर पर महिलाएं संकल्प लेती हैं कि छठ पूजा के लिए भाई दूज का व्रत करने के बाद जल ग्रहण करेंगी। जल ग्रहण करने के बाद छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है।

(संवाद) सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!