Advertisement

वाराणसी : अकासा एयर की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, कराई गई इमजरेंसी लैंडिंग…

www.satyarath.com

• अकासा एयर की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, कराई गई इमजरेंसी लैंडिंग…

www.satyarath.com

वाराणसी : बंगलूरू से मंगलवार को वाराणसी जा रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1612 में बम होनें की सूचना से हड़कंप मच गया। उड़ान भरने के बाद विमानन कंपनी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर किसी अज्ञात व्यक्ति नें पोस्ट कर कहा कि “आपके 10 विमानों में बम रखा है।” इस सूचना के बाद फ्लाइट के ग्राउंड स्टाफ नें पायलट को जानकारी दी। पायलट नें तुरंत हैदराबाद एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।करीब साढ़े तीन बजे बंगलूरू से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट को हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। लैंडिंग के बाद सभी 186 यात्रियों को विमान से उतारा गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की गहन जांच की गई। बम डिस्पोजल दस्ता, क्यूआरटी टीम, और खुफिया एजेंसियों नें विमान की पूरी जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जांच प्रक्रिया पूरी होनें के बाद फ्लाइट को चार घंटे की देरी से रात 10 बजे वाराणसी के लिए रवाना किया गया, जबकि इसका निर्धारित समय शाम 5:40 बजे था। इस दौरान यात्रियों को हैदराबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल में इंतजार करना पड़ा। अंततः फ्लाइट के वाराणसी पहुंचने पर यात्रियों नें राहत की सांस ली।अकासा एयर के अधिकारियों नें बताया कि बम की अफवाह के कारण सभी संबंधित उड़ानों को विभिन्न एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया, लेकिन किसी भी विमान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस घटना के चलते सभी फ्लाइट्स को 4 से 5 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!