Advertisement

सुलतानपुर : अपराधी किसी भी पार्टी का हो उसका नामो निशान मिटाना सरकार की पहली प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी

www.satyarath.com

संवाद सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर

ब्यूरोचीफ गंगेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

दिनांक : 21/10/2024

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर,उत्तर प्रदेश

• “योगी जी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी पहुंचे सुल्तानपुर”

• अपराधी किसी भी पार्टी का हो उसका नामो निशान मिटाना सरकार की पहली प्राथमिकता।  

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर : योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी रविवार को सुल्तानपुर में दोस्तपुर के गोसैसिंहपुर बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने अक्टूबर माह में हुए संतराम अग्रहरि हत्याकांड के पीड़ित व्यापारी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योगी जी के शासनकाल में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

“गिरफ्तारी की नाकामी पर उठे सवाल”

मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब व्यापारी की हत्या में मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता अर्जुन पटेल की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। नंदी ने कहा कि पूरा प्रदेश गवाह है। जिसने भी अपराध किया है। उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की गई है कि उसकी साथ पुश्ते याद रखेगी। और तौबा करेगी कि दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। और जो आरोपी बचे हैं उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

“पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद”

मंत्री जी ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा और प्रतिमा दस हजार रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। जब मंत्री से आरोपी भाजपा नेता के घर पर बुलडोजर चलाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अपराधी की तरह कार्यवाही होगी। अपराधी किसी भी जाति धर्म या पार्टी का हो ये देखे बिना योगी सरकार की प्राथमिकता है कि यदि अपराध किया है तो उसे जमीनदोज किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!