Advertisement

सुलतानपुर : विसर्जन शोभा यात्रा में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी को लेकर लोगों में रोष है।

www.satyarath.com

• विसर्जन शोभा यात्रा में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी को लेकर लोगों में रोष है।

www.satyarath.com

सुलतानपुर : विसर्जन शोभा यात्रा में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी को लेकर लोगों में रोष है। पूजा समिति के एक पदाधिकारी ने कहा कि विसर्जन यात्रा कुछ लेट चल रही है। इसमें प्रशासन की ढिलाई है। कुछ हमारी जो केंद्रीय पूजा समिति बनाई गई है उसमें कुछ दिग्गज लोग हैं। वह रात में थोड़ा समय देते हैं। उसके बाद गायब हो जाते हैं। इस समय जो हमारी समिति के सदस्य हैं वह दो-तीन घंटे से जाम में फंसे हैं। सभी सदस्यों को बुलाकर जाम खुलवाया गया। जिससे विसर्जन यात्रा निर्बाध रूप से संचालित रहे। प्रशासन की व्यवस्था अनुरूप लोकल पुलिस वाले हैं नहीं सब बाहर सेआए हुए हैं।

“नो एंट्री में घुस रहे वहन”

पुलिस वालों की ड्यूटी ठीक से लगाई नहीं गई है। उनको जानकारी भी नहीं है कि प्रतिमाओं को आगे कैसे बढ़ाया जाए। अचानक मेरी नजर पीछे से आती एक ट्रक पर पड़ी जब नो एंट्री लगाई गई है तो ट्रक व गाड़ियां अंदर कैसे आ जा रही है। जिस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। बाहर से मूर्तियों को शहर में आने नहीं दिया गया। जो टैक्सियां चलती थी जिससे लोग रात में मेला देखने आते थे उन टैक्सियों को भी बंद कराया गया। सुदूर ग्रामीण अंचल से आने वाले दर्शनार्थियों की भीड़ कम देखी गई। जिससे दुर्गा पूजा विसर्जन शोभायात्रा की रौनक फीकी पड़ी।

प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह रहता है। विसर्जन में शहर के लोग भी रहते हैं, ग्रामीण अंचल के लोग भी शामिल होते हैं। यहां तक कि सभी ऑफिस, कार्यालय, स्कूल सब बंद कर दिए जाते हैं।

सत्यार्थ (ब्यूरो)न्यूज सुलतानपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!