Advertisement

सुलतानपुर : “मस्जिदों की सुरक्षा में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी”।

www.satyarath.com

• “मस्जिदों की सुरक्षा में मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी”।

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़ सुल्तानपुर, शहर के सीताकुंड घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए ए डी जी लखनऊ और आईजी अयोध्या ने यहां का दौरा किया है। सीता कुंड घाट से लेकर शहर की सड़कों पर डी एम,एस पी, के साथ दोनों अधिकारियों ने पैदल मार्च किया है। जुम्मे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती की गई है। वही विसर्जन यात्रा में शामिल समितियों के प्रतिनिधि केंद्रीय पूजा समिति से नाखुश हैं।

“डी एम, एस पी के साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों ने किया पैदल मार्च।”

शुक्रवार दोपहर से शहर के पौराणिक सीता कुंड घाट पर हो रहा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, इस बीच ए डी जी जोन लखनऊ एस .बी. शिरोडकर, आईजी जोन अयोध्या प्रवीण कुमार शुक्रवार दोपहर सुलतानपुर पहुंचे। पुलिस विभाग के इन दो उच्च अधिकारियों ने सीताकुंड घाट पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। फिर वहां से शहर में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के साथ पैदल मार्च किया। इन अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को यथोचित दिशा निर्देश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!