सत्यार्थ न्यूज़ : एनसीसी की पर्वतारोहण अभियान टीम ने एमटी अबी गमिन (7,355) पर चढ़ाई की यह अभियान साल 2025 में माउंट एवरेस्ट पर एनसीसी के आगामी मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी चरण के तौर पर भूमिका निभाता है।
माउंट अबी गमिन पर चुनौतीपूर्ण और विजयी पर्वतारोहण अभियान के बाद एनसीसी की पर्वतारोहण अभियान टीम का स्वागत 04 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने नई दिल्ली में किया। गढ़वाल हिमालय में 7,355 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह चोटी वर्ष 2025 में माउंट एवरेस्ट को फतह करने के एनसीसी के आगामी मिशन के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी चरण के तौर पर भूमिका निभाती है।
देश भर के कई एनसीसी निदेशालयों के 34 कैडेट्स, छः अधिकारियों और 20 स्थायी प्रशिक्षक कर्मचारियों की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण अभियान में भाग लिया। टीम ने 4-5 फीट ताजा बर्फ का सामना किया। इसके बावजूद, टीम ने उल्लेखनीय दृढ़ता का प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 7,000 मीटर की सराहनीय ऊंचाई हासिल की।उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 28 सितंबर 2024 को देहरादून में माउंट अबी गमिन के लिए एनसीसी लड़कों और लड़कियों के पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।
इस अभियान ने अपने कैडेट्स में साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति सेवा की भावना पैदा करने के प्रति एनसीसी के समर्पण को रेखांकित किया। एचक्यू डीजीएनसीसी युवाओं के विकास और कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के पर्याप्त अवसर देने में सबसे आगे रहा है। 1970 के बाद से, यह एनसीसी कैडेट्स का 88वां पर्वतारोहण अभियान था।
Leave a Reply