Advertisement

महराजगंज मेहमान नवाजी के लिए तैयार।

www.satyarath.com

• महराजगंज मेहमान नवाजी के लिए तैयार।

 www.satyarath.com

www.satyarath.com

महराजगंज महोत्सव में मेहमान नवाजी के लिए महराजगंज पूरी तरह से तैयार हो गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी कमिश्नर्स,यूपी के सभी 75 जनपदों के जिलाधिकारियों को, निमंत्रण पत्र भेजवाने की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से शुरू हो गया है।

महराजगंज महोत्सव का आगाज़ 01 अक्तूबर से।

महराजगंज महोत्सव का आगाज तो करीब एक पखवाड़े पूर्व से ही हो चुका है।लेकिन 01 अक्टूबर से 03 अक्तूबर तक जनपद में महराजगंज महोत्सव का जश्न रहेगा। महराजगंज जनपद आगंतुक मेहमानों के खातिरदारी के लिए पूरी तरह से तैयार भी हो गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ मेहमानों को निमंत्रण भेजने का सिलसिला जिला प्रशासन की ओर से लगातार जारी है।

महराजगंज महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश के 18 कमिश्नर्स सहित यूपी के 75 जिलों के जिलाधिकारियों और प्रमुख सचिवों, पर्यटन मंत्री सहित गोरखपुर मण्डल के सभी जिलों के प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी निमंत्रण भेज दिया गया है। इसके साथ ही जनपद के सभी जन प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है।

मोनाली ठाकुर, बी प्रॉक, मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह के कार्यक्रमों की रहेगी धूम।

महराजगंज महोत्सव में 01 अक्तूबर को बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर, 02 अक्तूबर को बी प्राक तो तीसरे दिन यानी 03 अक्तूबर को भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं गायक तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह धमाल मचाएंगे।

जिलाधिकारी अनुनय झा ने भेजा मुख्यमंत्री योगी को विशेष निमंत्रण पत्र

महराजगंज महोत्सव में जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष निमंत्रण पत्र भेजा है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

अनूप कुमार मद्धेशिया

पनियरा/महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!