बीरभूम जिले के रामपुरहाट महकमा पुलिस अधिकारी के कार्यालय के समक्ष सोमवार को आरजी कार अस्पताल कांड के लिए न्याय की तथा मुख्यमंत्री के इस्तीफा की मांग करते हुए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पुलिस अधिकारी कार्यालय और रामपुरहाट थाना का गंगा जल छिड़क कर शुद्धिकरण किया गया। बीरभूम भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पुलिस की नाकामी के विरोध में ‘सफाई कर्मी बन महिलाओं ने गंगाजल छिड़ककर थाने की सफाई’के साथ शुद्धिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर संगठन की नेत्री वंदना सिंह, जिला महासचिव शांतनु मंडल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि दे सहित कई महिला मोर्चा सदस्य मौजूद थी।
Leave a Reply