दिल्ली रिपोर्टर नरेश शर्मा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस के आयुक्त के आदेश, सभी जिलों में उपायुक्त को लगातार 15 दिन गश्त आदेश

दिल्ली पुलिस को 15 दिन की जनरल गस्त करने के आदेश दिए सभी अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि गस्त के दौरान सभी अधिनस्थ थाना इलाके मे गश्त करेंगे
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली पुलिस को 15 दिनों तक जनरल गस्त करने के आदेश दिए हैं सभी अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है बताया जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ती गैंगस्टर और अपराध को रोकने के लिए ये बड़ा क़दम उठाया गया है हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए ये फैसला किया गया है
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी जिला पुलिस उपायुक्त को 15 दिन तक जनरल गस्त करने कहा गया है सभी शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक जनरल गस्त करेंगे सभी पुलिस उपायुक्तों ने आदेश दिया है कि थानाध्यक्षों को आदेश दिया है सभी स्टाफ रात 11 बजे तक इलाके मे रहेंगे कोई भी थाने के अंदर नही रहेंगे अगर गश्त के दौरान कोई भी थाने मे चले गए तो खैर नहीं जगह – जगह बैरीकेड लगा कर चेकिंग की जा रही है सीनियर अफसर खुद सड़क होकर पेट्रोलिंग करवा रहे है
अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है लोग कैश आदि लेकर चलते हैं लोगों की सुरक्षा देखते हुए ये कदम उठाया गया है

















Leave a Reply