Advertisement

बीकानेर-भीषण सड़क हादसाः कार और पिकअप की आमने- सामने भिड़ंत, तीन की मौत

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

देर रात को जयपुर रोड पर नौरंगदेसर गांव में चौधरी होटल के पास ऑल्टो कार और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें कार में सवार दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। एक अन्य युवक,दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। नापासर थाने के हेड कांस्टेबल ने बताया कि शुक्रवार रात बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ जा रही ऑल्टो कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सात जनों में से दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन पुरुष, दो महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। रास्ते में ही घायल बालक ने दम तोड़ दिया। पिकअप सवार मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण जयपुर हाइवे पर जाम लग गया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाकर जाम खुलवाया। घायल दो महिला पूजा, निशा के साथ दो पुरुष गोपी और एक अन्य का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बालक पार्थ लावट की उम्र छह से आठ महीने बताई जा रही है। मृतक कल्याण सोनी आडसर बास और मनोज सोनी कालुबास के रूप में हुई। आल्टो कार सवार सभी लोग बीकानेर में रिश्तेदारी के यहां बैठने आए थे और वापस लौटते समय हादसा हुआ। । घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शव शनिवार को परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!