Advertisement

विनोबा भावे के विचारों को अपनाकर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं : ब्रजेश पाठक

विनोबा भावे के विचारों को अपनाकर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं : ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को शाहजहांपुर के बनतारा गांव स्थित बिनोवा सेवा आश्रम पहुंचे। उन्होंने संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप पहुंच कर लोगो को किया संबोधित। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ट्रस्टी साबरमती आश्रम गुजरात के जयेश भाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस में उपकरण एवं व्यवस्थाओं को देखा, सीतापुर आंख अस्पताल द्वारा लगाए गए नेत्र शिविर कैंप का अवलोकन किया तथा विनोबा भावे एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत का माल्यार्पण, विनोबा दर्शन का लोकार्पण कर, पुस्तकालय एवं वचनालय का निरीक्षण किया।


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विनोबा भावे को नमन करते हुए कहा कि विनोबा भावे ने आजादी से पहले भारत की जैसी कल्पना एवं परिकल्पना की थी उसको धरातल पर उतरने का कार्य किया। आचार्य विनोब भावे भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गांधीवादी नेता थे। उन्होने गरीब लोगों की सहायता के लिए अभियान चलाकर गरीबों को भूदान करने का कार्य किया। उनकी सोच थी कि गरीब लोगो के भी जीवन में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे ने गांधी जी के साथ मिलकर भारत देश को सुधारने का कार्य किया। गांधीवादी संत विनोबा भावे के संदेश लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने हजारों लोगों का जीवन बदला। उन्होंने भूदान यज्ञ नाम के आंदोलन की शुरुआत की । इस आंदोलन में लोग अपनी जमीन देते थे जिसे बाद में भूमिहीन लोगों को वितरित किया गया। विनोबा भावे के विचारों को अपनाकर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। सेवा भाव, निडरता और कर्म जैसी चीजों पर उनके विचार जीवन बदलने वाले हैं। जिसने ज्ञान को आचरण मे उतार लिया, उसने ईश्वर को ही मूर्तिमान कर लिया। विनोबा भावे एक अहिंसक और स्वतंत्रता के कार्यकर्त्ता, समाज सुधारक और आध्यात्मिक शिक्षक थे। विनोबा ने अहिंसा और समानता के अपने सिद्धांतों का पालन किया। उन्होंने अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया तथा उनके अधिकारों के लिये खड़े हुए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बरतारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात शिशुओं को अन्नप्रास कराया ।
उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि लोगो को उच्च कोटि की चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध करायी जाये। बदलते मौसम में जल जनित बिमारियों से बचाव के प्रबंध सुनिश्चित किए जाये। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये कि जल जनित बिमारियों से प्रभावित लोगो को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनका इलाज किया जाय तथा मरीजो को गांव में ही इलाज मिले यह सुनिश्चित किया जाए।विनोबा विचार प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक संजय राय के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह, जलालाबाद विधायक हरीप्रकाश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव,पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्र, विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया, संरक्षक विमला बहन,सेवा धाम उज्जैन के सुधीर भाई गोयल, सीडीओ, अपर जिलाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!