Advertisement

पाथाखेडा पुलिस व्दारा खदानों में चोरी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे
स्थान सारनी
जिला बैतुल

पाथाखेडा पुलिस व्दारा खदानों में चोरी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी सारणी श्री अरविंद कुमरे एंव चौकी प्रभारी उनि वंशज श्रीवास्तव व्दारा आये दिन WCL खदानों मे रात्रि के समय अज्ञात चोरो व्दारा केवल(तार) चोरी कर ले जाने वाले चोरो की तलाश पतारसी की जा रही थी।

दिनाँक 08.07.2024 की रात्रि मे करीबन 12.30 बजे ताव-01 खदान से अज्ञात चोरो व्दारा केवल(तार) चोरी कर ले जाने पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 343/24 धारा 331(4),305(ई) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपीयो की तलाश पतारसी के सीलसीलें में दिनांक 06.09.2024 पाथाखेडा पुलिस को मुखबीर व्दारा सूचना दी गई की उक्त मामलें में शामिल शातीर चोर ड्रीलिंग कैम्प के बंद खण्डहर में एक व्यक्ति खदान में चोरी का माल बेचने के फिराक में खडा हुआ है ,

मुखबीर की सूचना पर पुलिस व्दारा तत्काल टीम गठीत कर ड्रीलिंग कैम्प के पास पहुँची जहाँ से आरोपी राम उर्फ भूरा पिता मंगल उज्जैनवार उम्र 32 साल नि. जगजीवन नगर , पाथाखेडा , सारणी को धरदबोच कर आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल कीमत करीब 10000/- रुपये का बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
पूर्व में भी आरोपी राम उर्फ भूरा पिता मंगल उज्जैनवार उम्र 32 साल नि. जगजीवन नगर , पाथाखेडा , सारणी , थाना सारणी का निगरानी बदमाश होकर आरोपी का 40 से अधिक अपराधों का लम्बा आपराधिक रिकार्ड है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!