न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जनपद- मंदसौर
आत्महत्या के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोपा पोरवाल समाज ने ज्ञापन...!
# शामगढ़ : विगत 1 अगस्त को ढाबला गुर्जर रोड निवासी किराना व्यापारी मनोज धनोतिया ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन को अलविदा कह दिया था। बताया जा रहा है कि मनोज कर्ज से परेशान था जिसके चलते उसने जीवन को अलविदा कह दिया। मनोज ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें कुछ व्यक्तियों के नाम है जो उसकी मौत के जिम्मेदार हैं।
आज दिवंगत मनोज के उठावना रस्म के बाद पोरवाल समाजगण एवं व्यापारीगण पुलिस थाना शामगढ़ पहुंचे व मनोज धनोतिया की आत्महत्या की जांच एवं मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग ज्ञापन सौंप पर की गई।



















Leave a Reply