Advertisement

वृद्धाश्रम पहुंचे पहुंचे पूर्व पंचायत मंत्री, जन्मदिन पर काटा केक, कराया भोजन

न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना

वृद्धाश्रम पहुंचे पहुंचे पूर्व पंचायत मंत्री, जन्मदिन पर काटा केक, कराया भोजन*_
खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से

गुना-(ईएमएस)l ** पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन कैंट स्थित वृद्धाश्रम में मनाया। यहां पहुंचकर उन्होंने आश्रम में निवासरत वृद्धजनों के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा,

साथ ही उन्हें भोजन खिलाकर, फल व मिष्ठान खिलाए। इस दौरान उन्होंने कपड़ेे भी वितरित किए। इसके पूर्व श्री सिसौदिया ने मंदिर में पहुंचकर देव दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद वह भाजपाजनों एवं अपने समर्थकों से अपने निवास पर मुलाकात की।

यहां उनके समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर, केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। इस दौरान जन्मदिवस कार्यक्रम में सिर्फ गुना व बामोरी ही नहीं बल्कि बीनागंज, चांचौड़ा, राघौगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर से भी उनके समर्थक बधाई देने पहुंचे।

न्यूज विज्ञापन के लिए शाका नामदेव से संपर्क करें 8358 9440 72

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!