Advertisement

महाराणा प्रताप महाविद्यालय मे टेबलेट बितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ

https://satyarath.com/

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तर प्रदेश

महाराणा प्रताप महाविद्यालय मे टेबलेट बितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ

 

सिकंदराराव महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2022-23 के अर्ह छात्र-छात्राओं हेतु प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में टेबलेट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। स्नातकोत्तर स्तर के कुल 14 छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किये गये।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत- सखी आबू तालिमपुर,सिकन्दराराऊ (हाथरस) के लोकप्रिय ग्राम-प्रधान सन्तोष कुमार लोधी जी एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामय उपस्थिति में संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम-प्रधान सन्तोष कुमार लोधी जी रहे। सर्वप्रथम कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शैफाली सुमन ने माननीय ग्राम-प्रधान को बुके देकर उनका स्वागत किया। आज कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने की इस अवसर पर नोडल अधिकारी-Digi शक्ति-डॉ0 अजब सिंह ने उ0प्र0 में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार की नि: शुल्क टैबलेट स्मार्टफोन वितरण योजना-2021-22 का परिचय,उससे होने वाले शैक्षिक लाभों से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कार्यक्रम में सहभागी अन्य विशिष्ट जनों को अवगत कराया और मुख्य अतिथि ग्राम-प्रधान- सन्तोष कुमार लोधी जी का परिचय कराया तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम-प्रधान- सन्तोष कुमार लोधी का महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने और प्रो. रामबहादुर ने प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का स्वागत बुके, पुष्प-माला और बैज लगाकर किया. अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या ने कहा कि ग्राम-प्रधान सन्तोष कुमार लोधी क्षेत्र के एक कर्मठ, लोकप्रिय तथा प्रमुख समाज सेवी हैं I ग्रामीणों की समस्याओं को दूर कराने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं I आज महाविद्यालय छात्र-छात्राओं के मध्य उनकी गरिमामयी उपस्थिति से अविभूत है I इसके पश्चात् क्रमश:मा ग्राम-प्रधान ने अनेक छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरित किये। अपने उद्बोधन में मा ग्राम-प्रधान ने कहा कि आज सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम कर,उनके कौशल में वृद्धि करने के लिए संकल्पित है, स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को टेबलेट्स वितरण उसी दिशा में चलने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर कार्यक्रम के डिजीशक्ति नोडल अधिकारी डॉ0 अजब सिंह ने अत्यंत सराहनीय व शानदार तैयारी की थी। महाविद्यालय के अन्य कार्मिकों ने यथोचित योगदान कर, कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन में सहयोग प्रो0 रामबहादुर, हिमान्शु राय, डॉ0 गोविन्द अग्रवाल व विश्वनाथ प्रताप सिंह ने किया। उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर डॉ गोविन्द अग्रवाल ने कराये। कार्मिक बृजमोहन ने अत्यंत सहयोग किया

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!