मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तर प्रदेश
प्रकृति का संतुलन बनाए रखने पौधारोपण आवश्यक- राजीव चतुर्वेदी। आरसी हेल्थ केयर फार्मा के प्रांगण में हुआ पौधारोपण
सिकंदराराऊ अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में आरसी हेल्थ केयर फार्मा के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।पौधारोपण के उपरांत आयोजित गोष्ठी में संगठन के अलीगढ़ मंडल के महासचिव राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और धरती के श्रृंगार के लिए पौधारोपण करना बहुत आवश्यक है। धरती पर जितने ज्यादा पेड़-पौधे होंगे। वातावरण उतना ही शुद्ध रहेगा और अच्छी बरसात होगी। हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेना चाहिए।
हर व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए,पौधारोपण अवश्य करें। सभासद राकेश सेंगर ने कहा कि पेड़ पौधों का प्रकृति से अटूट बंधन है। हरियाली से स्वच्छ वातावरण बनता है। पेड़-पौधे प्रकृति का श्रंगार हैं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे मां की तरह हमारा पालन-पोषण कर हमें नवजीवन प्रदान करते हैं ।मंडल उपाध्यक्ष अवनेश यादव एवं डॉ शोएब अख्तर ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध प्राण वायु, फल-फूल व कीमती औषधियाँ प्रदान करते हैं और पशु-पक्षियों के लिए आश्रयदाता हैं। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर ज़ोर देते हुए धरा को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर रमेश चतुर्वेदी, ऊषा देवी, पंकज चतुर्वेदी, गौरी चतुर्वेदी, भूमि शर्मा, महासचिव प्रदीप उपाध्याय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक वार्ष्णेय,जिलाउपाध्यक्ष अवनीश झा, हर्ष चौधरी,कोषाध्यक्ष उमंग वार्ष्णेय,जिला प्रवक्ता मुकेश शर्मा,संगठन मंत्री कमलेश वार्ष्णेय, जिला सचिव आसिफ खान, अखिल कुमार, मनीष कुमार, मुरसान ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शर्मा, राकेश सेंगर सभासद, शोएब अख्तर आदि मौजूद थे



















Leave a Reply