प्राथमिक विद्यालय में किया वृक्षारोपण-
एक पेड़ मां के नाम-
जिले के आसींद तहसील के तितोली ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय बलाइयो का बाडिया(देवनगर) में मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
प्रधानाध्यापक शब्बीर मोहम्मद डायर ने बताया कि वृक्ष ही जीवन है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन के साथ-साथ हमारे जीवन की कई आवश्यक चीजों की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यालय में कई पौधे लगाए गए जिसमें फूल व छायादार पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में
साला प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंभू लाल मेघवंशी,भामाशाह सुरेश बलाई, नर्मदा देवी रावत,मीना देवी खटीक आदि ने वृक्षारोपण किया एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।

















Leave a Reply