सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बीकानेर पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम ने आज श्रीडूंगरगढ़ का दौरा किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम व विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाग लिया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम व विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाग लिया। इस दौरान थाने में आने वाले परिवादियों की छाया के लिए नवनिर्मित विश्राम स्थल का उद्घाटन SP तेजसिवनी गौतम व विधायक सारस्वत ने फीता काटकर किया उद्घाटन समारोह में मंच पर एसपी तेजस्विनी गौतम विधायक ताराचंद सारस्वत,SDM उमा मित्तल ACJM हर्ष कुमार,सीओ निकेत पारीक,सीआई इंद्रकुमार,पालिकाध्यक्ष मनमाल शर्मा,निर्माता परिवार के प्रतिनिधि अनिल शर्मा शेरूणा थानाधिकारी पवन शर्मा एसआई धर्मपाल मौजूद रहें। इस दौरान एसपी तेजस्विनी गौतम ने थानों में सकारात्मक माहौल बनाने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और थाने परिसर के विकास की सराहना करते हुए नजर आए उन्होंने विधायक से कहा कि एक बड़े गांव का नाम तय करें जिससे एक और थाने का प्रस्ताव विभाग द्वारा सरकार को भिजवाया जा सकें। गौतम ने थानाधिकारी इंद्रकुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बताया। गौतम ने कहा कि नए कानूनों में झूठे मुकदमे करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक टूल बनाकर इस्तेमाल किया जाता है जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है। एसपी ने महिला सखी,पुलिस मित्र सीएलजी सदस्य,शांति समिति सदस्यों को कानूनों के प्रति जागरूक होने की बात कहते हुए कानूनों को जानने और अन्य लोगों तक जानकारी पहुंचाने की बात कही। एसपी ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के प्रति भी सजग रहने की बात कहते हुए कहा कि ये केवल बड़े बड़े लालच देते है। इनसे बचे भी और अन्य लोगों को भी जागरूक करे इससे पूर्व सीओ निकेत पारीक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आमजन को सुविधा मिल सकेगी। वहीं विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि अब थाने में सबको न्याय मिल रहा है और अधिकारी यही कायम रखें। सारस्वत ने कहा कि पिछले कांग्रेस राज में राजनीति के दबाव में आमजन परेशान थे। सारस्वत ने कहा कि पौधारोपण अभियान से दिल से जुड़ने की बात भी नागरिकों से कही। ACJM हर्ष कुमार ने नए कानूनों के बारे में जानकारी दी पुराने कानूनों की विसंगति को दूर किया गया है। सीआई इंद्रकुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने विश्राम स्थल के निर्माता अनिल जोशी का आभार जताया। इंद्रकुमार ने भामाशाह जतनलाल पारख द्वारा करवाए जा रहें पुलिस क्लब के निर्माण की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा होगा। सीआई ने श्रीडूंगरगढ़ की जनता सराहना करते हुए कहा कि जनता ने सदैव साथ देने का आश्वासन दिया है। इसी के साथ सीआई ने थाना परिसर में ही पुलिस कॉलोनी बनाने की मांग की। विश्राम स्थल के निर्माण में सहयोगी अनिल जोशी का आभार जताया व उनका सम्मान किया गया। बैठक का संयोजन किशोरसिंह राजपुरोहित ने किया। बैठक से पूर्व परिसर में पौधारोपण भी किया गया। थाना परिसर में आज जवानों ने 100 पौधे लगाए है। बैठक में हुए शामिल। इस दौरन बैठक में तेरापंथ महिला मंडल, मोहश्वरी महिला समिति व मंडल की महिलाएं भी उपस्थित रही। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, विमल भाटी, रमेश मूंधडा, ओमप्रकाश भूवाल, सरपंच जसवीर सारण, भंवरसिंह शेखावत, श्याम सारस्वत हेमासर, सलीम बहेलिया, भंवरलाल बाना, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, एडवोकेट अनिल धायल, रजत आसोपा, जगदीश गुजर, उत्तमनाथ सिद्ध, सुनील तावनिया, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, हनुमानमल व्यास, मानकचद बोहरा, रमेश प्रजापत, लक्ष्मण जाखड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, मांगीलाल राठी, बीरबलराम गोदारा,सुरेन्द्र चुरा,महेन्द्र सिंह,नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, नंदूसिंह बापेऊ, भंवरलाल जोशी सोनियासर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजद रहें। इस दौरन थाने का पूरा स्टाफ मौजूद व सक्रिय रहा।



























Leave a Reply