सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र गांव मिंग्सरिया में मनिहारी की दुकान में घुसकर एक लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर चाकू व बर्छी से हमला करने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मिंगसरिया गांव में बिदासर निवासी मेघराज प्रजापत मनिहारी की दुकान चलाता है और उसके भाई विनोद कुमार पुत्र उदाराम प्रजापत ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार उसका भाई गांव में मनिहारी की दुकान चलाता है और रोजाना अप डाउन करता रहता है 6 अगस्त को शाम 6.30 बजे के लगभग के लगभग कालूराम पुत्र हनुमान राम मेघवाल व राजेंद्र पुत्र श्रवण राम मेघवाल निवासी मिंगसरिया व उसकी दुकान पर आए और उसके भाई से एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई और धमकी दी और कहा कि हम वापस आ रहे हैं रूपये की व्यवस्था कर लेना अन्यथा गंभीर परिणाम होगा फिर करीबन 7:00 बजे सभी आरोपीगण हाथों में चाकू बर्छी लाठियां लेकर आए और उसके भाई मेघराज से एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की मेघराज ने रुपया नहीं होने की बात की तो इतना कहते ही राजेंद्र के हाथ में चाकू व कालूराम के हाथ में बर्छी व डूंगरराम के हाथ में मिर्ची थी और नाजायज रूप से दुकान में प्रवेश कर गए और मेघराज की आंखों में मिर्ची डाल दी तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मेघराज के सिर में हाथों पर गंभीर चोट आई और उसकी उंगलियां भी काट दी तथा दुकान में रखा सामान भी खुर्द-बुर्द कर दिया मेघराज के चिलाने पर पड़ोसी भाग कर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मेघराज के बेहोश होने पर और ज्यादा खून गिरने की वजह से श्रीडूंगरगढ़ उप जिला लाया गया अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद बीकानेर पीबीएम रैफर कर दिया गया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर राजेंद्र मेघवाल पुत्र श्रवण राम मेघवाल कालूराम पुत्र हनुमान राम मेघवाल डूंगर राम पुत्र गणेशाराम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
















Leave a Reply