सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने कहा कि आज पर्यावरण बिगड़ रहा है। पृथ्वी की रक्षा कवच ओजोन परत में छेद हो गया है और हर स्थिति में जीवन के लिए खतरा पैदा होने लगा है। जिसको लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाहन किया है कि हर आमजन एक पौधा अपनी मां के नाम लगाए। इस आह्वान को राज्य के सीएम भजनलाल ने प्रमुखता से लिया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में पौधारोपण का यह कार्यक्रम चलाया है। जिसमें आज हरियाली तीज के अवसर पर ग्राम पंचयात बापेऊ मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ग्राम पंचायत द्वारा पुलिस चौकी बापेऊ गौशाला,उपस्वास्थ्य,केंद्र,ग्राम पंचायत भवन श्मशान भूमि, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 500 पौधे लगाए गये।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी के साथ पौधारोपण किया और आमजन से अपील की। वह अपनी मां के नाम पर एक पौधा जरूर लगाए और उसके बड़े होने तक उसकी देखभाल करें। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ सरपंच चेतनराम,प्रधानाचार्य किशनसिंह,पुलिस चौकी प्रभारी रामस्वरूप पारिक, कनिष्ट सहायक जयलज्वन्ति मीणा ,कृषि पर्यावेक्षक मनीषा मौर्या,ANM रामभतेरी,सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानाराम ज्याणी,उपसरपंच मालाराम राइका पूर्णाराम नरेश मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व ग्रमीण मौजूद रहे ।



























Leave a Reply