Advertisement

मेनाल झरने में युवक बहा_मौत

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

मेनाल झरने में युवक बहा_मौत

भीलवाड़ा_चित्तौड़गढ़ की सीमा पर स्थित मेनाल झरने पर घूमने गए एक पर्यटक की पानी में बहने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा भवानी नगर निवासी कन्हैया लाल बेरवा अपने दोस्त शास्त्री नगर निवासी अक्षित पिता घनश्याम धोबी के साथ सुबह मेनाल घूमने गए थे ।इस दौरान नहाते समय दोनों अचानक पानी के बहाव में बहने लगे। अक्षित ने बहने के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए लगाई चैन को पकड़ लिया। लेकिन कन्हैया लाल का हाथ फिसलने से वह ज्यादा देर चैन को पकड़ नहीं पाया और हाथ फिसलने से झरने में डेढ़ सौ फीट नीचे गिर गया।

अक्षित का अन्य आए हुए पर्यटकों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। अक्षित ने बताया कि उसका दोस्त शादीशुदा है। और आज सुबह हम दोनों घूमने आए थे। दोनों नहा रहे थे, नहाते समय अचानक बहने लगे। दोनों ने सुरक्षा के लिए लगा रखी जंजीर को पकड़ा। लेकिन ज्यादा देर तक कन्हैया लाल पकड़ नहीं पाया और झरने में बहकर 150 फीट नीचे खाई में गिर गया।

सूचना पर बेगूं तहसीलदार धर्मेंद्र स्वामी सहित पुलिस जाब्ते के साथ मेनाल पहुंचकर युवक की तलाश कर रहे हैं। एक माह में मेनाल झरने पर यह चौथी घटना है। पूर्व में भी एक युवक की बहने से मृत्यु हो गई थी। दो बार पांच युवकों को बहने से रेस्क्यू किया गया है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि तेज बहाव वाले पानी में न उतरे और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!