Advertisement

चंदौली : विरोध प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट परिसर नहीं पहुंचे बीडीसी सदस्य।

www.satyarath.com

रिपोर्टर -घनश्याम सिंह यादव , चंदौली उत्तर प्रदेश 

विरोध प्रदर्शन करने कलेक्ट्रेट परिसर नहीं पहुंचे बीडीसी सदस्य।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

स्थान -DM आफिस चन्दौली 

दिनांक -02/08/2024

चंदौली जिले के जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी तैनात कर दी गयी और पूरे कैंपस को छावनी परिसर बना दिया गया। चहानिया के नाराज बीडीसी लोगों के आने को लेकर DM ऑफिस परिसर में पीएससी तैनात की गई थी, लेकिन कार्यालय परिसर में कोई बीडीसी सदस्य नहीं दिखाई दिया

बता दें कि चहानिया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए बयान के बाद चहनिया बीडीसी द्वारा विरोध प्रदर्शन कार्यालय पर कल किया गया था, जिसको देखते हुए आज पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में दो सेक्शन पीएसी फोर्स तैनात की गई थी ताकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा किसी प्रकार का कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन ना किया जा सके। इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव न लाये जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा आत्मदाह करने तक की चेतावनी दी गई थी। इसको देखते हुए कलेक्ट्रेट परिषद को छावनी परिसर में बदल दिया गया था ।

www.satyarath.com

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फोर्स इसलिए लगाई गई है कि कलेक्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ चहानिया की बीडीसी द्वारा किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना ना की जा सके। जिला प्रशासन के अनुरोध पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!