बर्दवान में डेंगू रोकथाम और साफ सफाई को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में बुधवार सुबह 18 नंबर वार्ड के पार्षद प्रदीप रहमान के नेतृत्व में डेंगू की रोकथाम और साफ सफाई रखने को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आज सुबह हाथों में बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को घर और घर के आसपास कचड़ा नही फेंकने, फूलों के टब, टायर, डाब आदि में जल जमाव नहीं होने दे, मच्छरदानी का प्रयोग करे आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
Leave a Reply