Advertisement

भीलवाड़ा-ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर एक छात्रा की मृत्यु एक घायल- बी.एड का एग्जाम देने जा रही थी–

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो

अब्दुल सलाम रंगरेज

ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर एक छात्रा की मृत्यु एक घायल-

बी.एड का एग्जाम देने जा रही थी–

भीलवाड़ा– भीलवाड़ा मांडल हाईवे पर सोमवार दोपहर 2:30 बजे बीएड का एग्जाम देने जा रही स्कूटी सवार दो छात्राओं को ट्रेलर ने कुचल दिया। ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक घायल छात्रा सहेली के शव के पास सड़क पर बैठी रही। उसके शरीर पर कई जगह चोट आई है। घटना जिले के मांडल थाना इलाके में भीलवाड़ा-मांडल हाईवे पर हुई।

शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है और घायल छात्रा को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और परिजनों को सूचित कर दिया गया।फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रूपी देवी कन्या महाविद्यालय की छात्रा कृष्णा मीणा (22) सहेली खुशबू मीणा (22) को स्कूटी पर लेकर मांडल से भीलवाड़ा शहर स्थित कंचन कॉलेज जा रही थी। दोनों का बीएड फोर्थ सेमेस्टर का एग्जाम था। कंचन कॉलेज उनका एग्जाम सेंटर था। जैसे ही स्कूटी भीलवाड़ा-मांडल हाईवे पर आई, तेजी से आ रहे ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

स्कूटी चला रही कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी और साथ में बेटी उसकी सहेली खुशबू घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर भगाकर ले गया। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। देखते देखते लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
कृष्णा मीणा बूंदी के मोतीपुरा गांव की रहने वाली थी। वह मांडल में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। खुशबू मीणा बूंदी के निमोद गांव की रहने वाली है। हादसे में खुशबू के बायें हाथ और बायें पैर में अधिक चोट लगी है। महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!