Advertisement

भीलवाड़ा-बिजली के पोल पर काम करते करंट से युवक की मौत-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

बिजली के पोल पर काम करते करंट से युवक की मौत-

आधा घंटे तक युवक खंभे पर झूलता रहा –

 

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा शहर में बिजली के खंभे पर मरम्मत करते हुए अचानक करंट आ जाने से युवक की मौत हो गई।
करंट आते ही शरीर से चिंगारियां उठने लगी और धुंआ भी उठने लगा। लोग चिल्लाते हुए नजर आए।बिजली के पोल पर लाइन को ठीक कर रहे ठेकाकर्मी लाइनमैन की करंट से मौत हो गई। युवक का एक पैर कटकर अलग होकर जमीन पर गिर पड़ा। आधे घंटे तक युवक का शव तारों पर लटका रहा।
भीलवाड़ा के प्रतापनगर इलाके की मंगलवार सुबह 11 बजे की यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है ।
ASI चिराग अली कायमखानी ने बताया- मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला सौरभ पटेल (22) भीलवाड़ा में बिजली विभाग में ठेकेदार के पास लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। मंगलवार को सौरभ बापूनगर के गौतम धाम के पास की हेमू कॉलोनी पार्क के पास ट्रैक्टर क्रेन पर चढ़कर बिजली लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली सप्लाई चालू होने से करंट दौड़ गया। सौरभ पोल और लाइन से चिपक गया। करंट आते ही उसके शरीर व पैर से धुआं उठने लगा। इसके बाद उसका पैर भी शरीर सेअलग हो गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

करंट की चपेट में आने के बाद आधा घंटा तक शव तारों पर फंसा रहा।
मौकै पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोपहर 12 बजे लाइनमैन का शव क्रेन की मदद नीचे उतरा गया। पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार सौरभ 4 दिन पहले ही भीलवाड़ा आया था। वह अपने परिचित के पास ठहरा था। उसका परिवार सागर में ही रहता है। ठेकेदार ने कर्मचारी को सौरभ के गांव भेजा है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!