सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कस्बे के आड़सर बास निवासी जगदीश की पुत्री बेबी ने अपने पति पवन कुमार पुत्र भंवरलाल नाई व अपनी सास झूमा देवी निवासी चाड़वास,बीदासर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया की 2019 मे पहले पति से उसका तलाक हो गया था। पहले पति से एक बेटी है। जो उसके साथ रहती है। 2020 मे पवन के साथ रीति रीवाज से उसका दूसरा विवाह किया गया। पीड़िता के पिता ने हैसियत से चढ़ कर गहने व दहेज़ दिया लेकिन शादी के बाद पति व उसकी सास उसे शारीरिक तथा मनासिक प्रताड़ना देने लगे।आरोपियों ने दहेज़ मे 5लाख रुपये व एक मोटरसाइकिल के लिए विवाह करने की बात कही आरोपियों ने करीब 2 वर्ष पहले पीड़िता व बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोपी 25 जून 2024 को पीड़िता मे पीहर आये तथा उसके पिता,भाई व एक पड़ोसी ने समझाईश कर पुनः घर बसाने की बात कही तो आरोपी 5 लाख रुपये व मोटरसाइकिल देने पर ही घर बसाने की बात कही तथा स्त्रीधन लौटने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच एसआई इंद्रालाल को सौंपी दी गई है।















Leave a Reply